April 29, 2026

छठी मैया का गीत गाकर लोक गायिका देवी ने शहर वासियों को दिलाया स्वच्छता का संकल्प

Read Time:2 Minute, 55 Second

जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

गया नगर निगम के द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के आज सातवें दिन वार्ड संख्या 6,7, 8 और 13 के नाम रहा। जहां पर मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव सहित कई वार्ड पार्षद और अधिकारियों का काफिला पहुचा और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। आज के अभियान में सुप्रसिद्ध लोक गायिका देवी भी शामिल रही और विभिन्न जगहों पर अपने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। झीलगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में रही महिलाओं के आग्रह पर देवी ने छठी मैया की गीत गाई। जिससे वहां उपस्थित लोग झूम उठे। इस मौके पर देवी ने कहा कि गया शहर को गयाजी में बदलने का समय आ गया है। यह तभी संभव हो सकता है जब यहां के हर एक नागरिक इसमें अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि गया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। जिस कारण यहां के लोगों का भी कर्तव्य है शहर साफ सुथरा रखें ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्री एक बेहतर अनुभव लेकर वापस अपने शहर को लौटे। कार्यक्रम में उपस्थित मेयर गणेश पासवान ने कहा कि अभी भारत सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण टीम गया शहर का सर्वे कर रही है। जिस वजह से यहां के प्रत्येक नागरिकों से अपील है कि शहर को साफ सुथरा रखने में नगर निगम को सहयोग करें। इस मौके पर उपस्थित डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गया शहर स्वच्छता के मामले में टॉप फिफ्टी में आ जाए तो उन लोगों का मेहनत साकार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में गया नगर निगम के तमाम कर्मचारी और अधिकारी भीषण गर्मी में भी काम पर लगे हुए हैं जो काबिले तारीफ है। उन्होंने गया के लोगों से अपील की है कि नगर निगम के इस सकारात्मक प्रयास में सहयोग करें। इस मौके पर पार्षद चुन्नू कुमार, मनोज कुमार, रूपा देवी, दिलीप कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Previous post बलरामपुर में शिक्षक के विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Next post आग लगने से चाय दुकान जलकर राख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial