आग लगने से चाय दुकान जलकर राख
जयदेव यादव की रिपोर्ट
सालमारी बलिया बेलौन क्षेत्र के शिकारपुर बांध चौक में बुधवार के देर रात में अचानक आग लगने से एक चाय नास्ता की दुकान जल कर राख हो गया।आग लगने की सूचना पर अगल बगल के लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही जमशेद चाय नास्ता की दुकान चला कर घर परिवार का भरण पोषण करता था। दुकान आग के भेंट चढ जाने से वह सडक पर आ गया है।आग लगने की इस घटना पर मानों उन के उपर दुखों का पहाड टुट पडा है। आग लगने से करीब पचास हजार की क्षति का अनुमान है। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उक्त दुकान जल कर राख हो गया था. ग्रामीणों द्वारा समय पर आग में काबू नहीं पाता तो अगल बगल के दुकानों में आग फैलने का डर था। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सहरयार आलम ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर इस की सूचना सीओ को दे कर पिडित जमशेद को क्षतिपूर्ति एंव स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
