June 24, 2026

प्रमुख के पति की हत्या से मर्माहत पूर्व उप मुख्यमंत्री

Read Time:1 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

फलका प्रखंड प्रमुख के पति कंचन मंडल की अपराधियों द्वारा जधन्य हत्या से मर्माहत पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद उनके गोपालपट्टी गांव स्थित आवास पर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दे स्वर्गीय मंडल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मंडल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके मृदुभाषी व काफी मिलनसार स्वभाव के कारण ही वे काफी कम समय में क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। श्री प्रसाद ने हृदयविदारक घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी व क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। दुख की इस घड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, अमित गुप्ता जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बलराम साह, मुकेश मल्लिक, विनोद मिर्धा, राजेश मंडल, सुनील शर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोग स्वर्गीय मंडल को श्रद्धांजलि दी व उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Previous post सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ भागवत कथा का मूल मंत्र सदाचार है : तार किशोर
Next post फलका प्रमुख पति के मौत की सूचना पर पहुंचे विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial