सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ भागवत कथा का मूल मंत्र सदाचार है : तार किशोर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार शहर टीवी सेंटर मोहल्ला में मोहल्ला वासियों द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा श्रवण हेतु पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पहुंचकर हरियाणा से पधारे संत कथा वाचक रोहित प्रपन्न ठाकुर का स्वागत किया। आज की कथा में श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या संत प्रपन्न ठाकुर महाराज के मुखारविंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया।महाराज जी ने श्री कृष्ण के वात्सल्य प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। महाराज जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता के कई उपदेशों के माध्यम से अपने को उसके अनुरूप आचरण करने को कहा। उन्होंने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिरस्मरणीय होते हैं। अच्छे कर्मों से ही अच्छा फल प्राप्त होता है। भगवत भक्ति और ज्ञान का भंडार है।यह साक्षात भगवान का स्वरूप है। इसके पठन एवं श्रवण से भोग व मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं।मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। सिंह की गर्जना सुनकर जैसे भेड़िए भाग जाते हैं।वैसे ही भागवत के पाठ से कलयुग के समस्त दोष नष्ट हो जाते हैं। इसके श्रवण मात्र से ही हरि हृदय में आ विराजते हैं। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने भी कहा कि भागवत कथा का मूल मंत्र सदाचार है।सदाचारी सदैव सम्मानित होते हैं। ऐसे लोगों से भगवान भी प्रेम करते हैं।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
