जम एंटरप्राइजेज कुबोटा स्कोर लिमिटेड के फार्म का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
शहर के सिरसा स्थित जम एंटरप्राइजेज कुबोटा स्कोर लिमिटेड के फार्म ट्रेक चैप्टर शोरूम का पार्ट्स सर्विस का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, कटिहार नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला परिषद सदस्य आशा सुमन, गुरु सागर पासवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय,जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी महतो,जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष समीम इकबाल, न्यू नगर अध्यक्ष अमित शाह, कुबोटा एस्कॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के आईबीएम विनोद कुमार, सेल्स स्टेट प्रभारी जरूर जी स्टेट प्रभारी सौरव कुमार, सर्विस प्रभारी दीपक कुमार के द्वारा उद्घाटन हुआ। कम्पनी के स्टेट हेड विनोद यादव ने बताया की एस्कॉर्ट्स कंपनी पिछले 85 सालों से ट्रैक्टर बना रही है और अभी 03 साल पहले अपनी कंपनी ने जापान की कुबोटा कंपनी के साथ साझा करके यह अब एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड कंपनी बन गई है। अब अपनी कंपनी ट्रेक्टर के अलग अलग वेरिएंट्स के साथ एक से बढ़ एक फंक्शंस और फीचर्स ले कर आई है। पे मौजूद कंपनी के एरिया मैनेजर सौरव कुमार जी ने बताया कि कुछ ऐसे फंक्शन और फीचर्स जो आज के तारीख़ में किसी ट्रेक्टर कंपनी के पास नहीं हैं। जैसे जीपीआरएस, केयर डायरेक्ट डिवाइस, 500 घंटों का सर्विस अंतराल, 05 साल की वारंटी, एपिसिक्लिक रिडक्शन, 8+2, 12+3, 16+4, 12+12 अलग अलग गियर पैटर्न वाला बेहतरीन गियर बॉक्स, बड़ा ड्राई एयर फ़िल्टर, हाइड्रोलिक स्विच सिस्टम, बड़ा आरामदायक फ्लैट प्लेटफार्म, लेड लाइट, रियल मैक्स तेल में डूबा ब्रेक, हीट शील्ड गार्ड, अलग अलग स्पीड का एम. आर. पी. टी. ओ.के साथ और भी बहुत तरह का फीचर्स के साथ फ़ार्मट्रैक लैस है। उन्होंने बताया कि कस्टमर किसी भी कंपनी के ट्रेक्टर लेने से पहले वो यहाँ शोरूम पे आकर इस ट्रेक्टर का टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं और चीज़ों की डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनका कहना है की आज के तारीख में जो कंपनी अपने प्रोडक्ट को सही महसूस कराएगा वो ही बेच पाएगा। एक तरह से माने तो अपने कस्टमर का सोच बदल देने वाला ट्रेक्टर है।साथ ही इस बड़े अवसर पे यहाँ कंपनी के और अधिकारी सर्विस से जहीरुल, दीपक,रजनीश,पप्पू ठाकुर और गौरव भी मौजूद रहे। सभी ट्रेक्टर फाइनेंस कंपनी के अधिकारी गण मौजूद रहे।
