October 14, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पक्कीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रस्ताव मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना समिति की बैठक में दिया

Read Time:3 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण पथों के पक्कीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रस्ताव मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की संचालन समिति की बैठक में दिया। जिसमे वार्ड संख्या -26, 34 एवं 35 मे पटेल चौक से तीनगछिया बाजार समिति एवं फसिया होते हुए चांदनी चौक तक पथ का पक्कीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा पक्का नाला का निर्माण, वार्ड संख्या -44 में तीनगछिया काली मंदिर से वेयरहाउस एवं कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रोेजितपुर तक पथ का निर्माण, वार्ड संख्या- 44 में ही तीनगछिया बाजार समिति चौक से भौड़ाबड़ी होते हुए कटिहार – मनिहारी मुख्य पथ तक पथ एवं नाला का निर्माण, वार्ड संख्या-03 अंतर्गत छीटाबाड़ी काली मंदिर से नहर तक पथ एवं नाला का निर्माण, संख्या 35 एवं 36 में राम कंठू महतो मध्य विद्यालय,नया टोला से गड़ेरी टोला हवा महल तक पथ एवं नाला का निर्माण इसी तरह वार्ड संख्या-07 एवं08 में फुटानी चौक से विद्युत कार्यालय होते हुए कटिहार- मनिहारी सड़क में मुनीलाल चौक तक पथ एवं नाला का निर्माण तथा वार्ड संख्या- 35 एवं 36 अंतर्गत गरीब लाल गुप्ता (मध्य विद्यालय तीनगछिया के बगल से )के घर से राज किशोर चुड़ा मिल होते हुए रामाशीष पोद्दार के घर तक पथ एवं नाला का पक्कीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल है।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पथों के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहने के कारण लोगों को यातायात में काफी कठिनाई हो रही है। इन पथों के निर्माण से न केवल नगर के लोगों को बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी यातायात मैं काफी सुविधा होगी। पटेल चौक से तीनगछिया बाजार समिति एवं फसिया होते हुए चांदनी चौक तक के पथ नगर को ग्रामीण क्षेत्र हफला गंज एवं अन्य गांव से जोड़ता है जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान व आम लोगों का कटिहार नगर आना-जाना होता है। वही नगर के अन्य पथ जो जल जमाव व अन्य कारणों से जीर्ण-शीर्ण है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है के निर्माण से अब यातायात में काफी सुविधा होगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया कि नगर के इन पथों के पक्कीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य क्षतिग्रस्त पथों का भी शीघ्र कायाकल्प कराया जाएगा।

Previous post विधान पार्षद एवं महापौर के द्वारा वार्षिक दीवार कैलेंडर 2025 का विमोचन किया गया
Next post व्यवहार न्यायालय कटिहार में हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य ठप रहा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial