व्यवहार न्यायालय कटिहार में हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य ठप रहा
हड़ताल को फिहलाल मार्च के प्रथम सप्ताह तक के लिए स्थगित किया गया ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर न्यायिक कर्मचारियों 16 जनवरी से ही अपने चार सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठे है।जिस कारण पूरे व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को भी पूरी तरह से न्यायिक कार्य ठप रहा। न्यायिक कर्मियों द्वारा न्यायालय को ही नहीं खोला गया और सभी एकजुट होकर सिविल कोर्ट के प्रांगण में लगे बड़े से टेंट पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किए। न्यायिक कर्मियों की चार मांगों में वेतन विसंगति को जल्द दूर करने, सभी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन , अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कदर लागू करना शामिल हैं । न्यायिक कर्मचारी संघ के कर्मियों ने दूसरे दिन हड़ताल पर बैठे रहने के दौरान बताया कि संघ की माननीय न्यायमूर्ति के साथ बातचीत हो रही है और शाम तक कोई निर्णय आने की संभावना है। वही इस संबंध में संध्या में कटिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि स्टेट में संघ के पदाधिकारियों के साथ न्यायमूर्ति की बातचीत होने के उपरांत संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कर्मचारी संघ के चल रहे इस हड़ताल को फिहलाल मार्च के प्रथम सप्ताह तक के लिए स्थगित किया जाता है। जिस दौरान शनिवार से सभी काम चालू हो जाएगा और सभी न्यायालय कर्मी न्यायालय में पूर्व की भांति अपना अपना काम करेंगे।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
