May 25, 2026

गया में नक्सलियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को फांसी पर लटकाया, घर भी बम से उड़ाया, एसपी ने कहीं यह बात ।

Read Time:4 Minute, 9 Second

आशीष कुमार

गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया थाना क्षेत्र के काचर पंचायत अंतर्गत मोनवार गांव में बीती रात नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को फांसी देकर लटका दिया है।नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे में लिखा है कि 1 वर्ष पूर्व फर्जी एनकाउंटर में 4 नक्सलियों के मारे जाने को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड अंतर्गत काचर पंचायत के मोनवार गांव निवासी सरजू सिंह भोक्ता के घर को प्रतिबंधित नक्सलियों ने बीती रात शनिवार को बम विस्फोट कर उड़ा दिया।सरजू भोक्ता के दो बेटे सत्येंद्र सिंह भोक्ता हुआ महेंद्र सिंह भोक्ता और उनके पत्नी को घर के बाहर फांसी लटका दिया।नक्सलियों ने पर्चा चिपकाते हुए लिखा है कि पडयंत्र के तहत चार नक्सली को पहले जहर देकर मरवाया गया था। वह इनकाउंटर में नहीं मारे गए थे।इस घटना से नाराज नक्सलियों ने विश्व घाट का आरोप लगाते हुए 4 लोगों को सूली पर चढ़ा दिया और लिखा है कि गद्दारों और बिसवघाट को ऐसी ही सजा दी जाएगी। वहीं नक्सलियों ने अपने चार साथियों का जिक्र करते हुए कहा है कि इंसानियत के हत्यारे ,गद्दारों, विश्वासघाती को सजा के मौत के अलावा अन्य कोई विकल्प नही।अमर शहीद कॉमरेड अमरेश ,कामरेड सीता,कॉमरेड शिवपूजन,कामरेड उदय को हत्या करवाने व करने वाले अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ कोबरा और पुलिस आला अधिकारियों को आम जनता मौत की सजा दे।अमर शहीद कामरेड अमरेश, कामरेड सीता,कामरेड शिवपूजन व कामरेड उदय को पडयंत्र व जहर खिलाकर ,एसपीओ,अर्ध सैनिक बल के कोबरा द्वारा हत्या करवाने वाले,सतेंद्र सिंह ,महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी,सुनीता सिंह को फाँसी दिया गया।अमर शहीद कामरेड अमरेश ,कामरेड सीता,कामरेड शिवपूजन व कामरेड उदय कप हत्या राजनीतिक बदला लेने के लिए ब्यापक जनता आगे आवे।अमर शहीद कामरेड अमरेश, कामरेड सीता,कामरेड शिवपूजन एवं उदय का हत्या में शामिल लोगो का सफाया करने ही सच्ची श्रंद्धांजलि होगी।शहीद के सपनो मंजिल तक पहुचेंगे।अमर शहीद कामरेड अमरेश, कामरेड सीता,कामरेड शिवपूजन व उदय को शत शत नमन। शहादत का बदला बताया है पुलिस इसकी सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची लेकिन पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।गौरतलब है कि 1 वर्ष पूर्व गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनपुर गांव में पुलिस ने 4 एनकाउंटर में नक्सलियों को मार गिराया था। उक्त घटना को नक्सलियों के अन्य नेताओं ने फर्जी बताया था। नक्सलियों नेताओं का कहना था कि जिस घर में नक्सली ठहरे थे उस घर के लोग पुलिस से मिलकर पहले खाने में जहर देकर मार दिया और फिर पुलिस को बुलाकर झूठा एनकाउंटर करवाया।इसी के विरोध में बीती रात की घटना को अंजाम दिया है।

Previous post सत्यकराइज फाउंडेशन के द्वारा किया गया नि:शुल्क होमियोपैथी शिविर ।
Next post बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को किया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial