बीकेटी नहर की टूटी पुलिया के ऊपर से गुजरने वाले बड़े वाहनों की चपेट में आकर हुई छात्रा की मौत ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसआर ग्लोबल स्कूल की छात्रा आदित्री सिंह (9) सुबह स्कूल जाते समय ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गईबख्शी का तालाब थाना के अंतर्गत थाना क्रासिंग नहर की पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है उस पर से बड़े-बड़े वाहन बेझिझक निकला करते हैं जिसकी सूचना अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था लेकिन अधिकारियों ने उसे समय रहते संज्ञान में न लेने के कारण एक छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ीबाराबंकी की रहने वाली आदित्री सिंह कक्षा 5 की छात्रा है पढ़ाई करने के लिए अपने मां और भाई के साथ बख्शी का तालाब के अंतर्गत भैंसा मऊ गांव में किराए के मकान में रहती हैंशनिवार सुबह एस आर ग्लोबल स्कूल की छात्रा आदित्री सिंह(9) अपनी मां नेहा व भाई के साथ स्कूल पढ़ने जा रही थी तभी रोड पर आ रही कई बड़ी गाड़ियों को देख कर आदित्री अपनी मां का हाथ छोड़ कर नहर के किनारे पड़ी मिट्टी पर चढ़ने लगी और मिट्टी पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और आदित्री ट्रक (ट्रक संख्या यूपी 25ET 2085)के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई तभी राहगीरो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बृजेश चंद तिवारी ने छात्रा के शव को बाहर निकलवा कर शव पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर व ट्रक के मालिक की तलाश कर रही है ।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
