सांसद द्वारा उठाये गये रेल विकास के मुद्दों पर जीएम ने भरोसा दिलाया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पू सी रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार एव्ं अलीपुरद्वार मंडल के सांसदों के साथ सिलिगुड़ी में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में, सांसद तारिक अनवर द्वारा उठाये गये कटिहार समेत सीमांचल में रेल विकास के मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।सांसद श्री तारिक अनवर ने कटिहार मंडल में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने से संबंधित 23 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा ताकि यात्री सुविधाओं में सुधार और वृद्धि हो सके।कटिहार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद तारिक अनवर ने पूरी उम्मीद जताई है कि रेलवे महाप्रबंधक के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे सांसद श्री अनवर के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता विमलेंद्र कुमार ठाकुर, सऊद मुखिया, मो आफताब, कंचन दास, आनंद केशवानी, मो शहंशाह एवं सांसद श्री अनवर के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक मौजूद रहे।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
