शोषित,वंचित और गरीब के अधिकारों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने किया संघर्ष – सुनील कुमार यादव
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कटिहार कर्पूरी बाजार स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कर्पूरी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जीवन सत्य और सादगी का एक प्रतिमूर्ति है। उन्होंने अपनी जीवन काल में हमेशा गरीब शोषित वंचित के हक और उनके अधिकार के लिए आवाज बनकर लड़ते रहे। अपने जीवन के अंत तक में भी विरासत के रूप में अपने परिवार को देने के लिए एक मकान भी नहीं था। कर्पूरी जी देश के सच्चे लाल थे। वह सच्चे समाजवाद के प्रणेता रहे। सबों को उनकी जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर दिलीप विश्वास , सुनीता देवी, राजेश रंजन मिश्रा, आम्रपाली यादव, पंकज तम्बाकूवाला, शंकर शाह, मो० इस्तियाक, बेचन पाण्डेय,विवेका यादव, सुबोध यादव सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल हुए।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
