October 31, 2026

कटिहार जिला के हसनगंज फरही गाव में बकरी पालन डेमो सेंटर खुला

Read Time:1 Minute, 18 Second

तनवीर आलम

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर की अगुवाई में सीमांचल जीविका बकरी उत्पादन लिमिटेड अररिया के तहत बकरी पालन डेमो सेंटर ढेरुआ पंचायत स्थित फरही गांव में जीवका द्वारा प्रात्साहित मानक बकरी शेड का भव्य शुभारंभ हुआ। बकरी पालक जीविका से जुड़ी महिलाओं को कहा गया कि पशुपालन से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। बकरी पालन को व्यापारिक ढंग से किया जाए तो अच्छा बेहतर लाभ मिलेगा। जो कि बकरी साल में दो बार बच्चा देती है और डेढ़ साल में बकरी के बच्चों को बिक्री कर लाभ ले सकेंगे। इस तरह से उत्पादन छोटे से एरिया में कर मुनाफा लिया जा सकता है। इस दौरान सीमांचल जीविका बकरी उत्पादन कम्पनी लिमिटेड अररिया के सम्बंधित लोग, जीविका कर्मी समेत जीविका से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या शामिल थी।

Previous post सीबीआई बैक में लगाई गई पासबुक प्रिंटिंग मशीन, खताधारक होगा लाभ
Next post जीबीएम कॉलेज में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial