जीविका सीएलएफ भवन में गार्ड भर्ती शिविर का हुआ आयोजन ।
( तनवीर आलम — हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत जीविका सीएलएफ भवन में शुक्रवार को जीविका की ओर से सुरक्षा गार्ड भर्ती के तहत विश्वस्तरीय सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बहाली की गयी। इस बहाली मे जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई गरीब दिदियों के परिवारजन के युवा आदि शामिल हुए। मैनेजर जॉब शुभ रंजन कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से परामर्श भर्ती शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 साल के अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया किया जा रहा है। बताया गया कि परमानेंट रोजगार है हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती है।युवाओं को सभी तरह की जानकारी प्रदान के बाद चयन की प्रक्रिया किया गया। इस मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक शाहनवाज इरफान ने कहा कि एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इस तरह से युवाओं को जानकारी के बाद उनकी चयन प्रक्रिया किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी पहुंचे हैं उनकी निबंधन के बाद चयन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरक्षा गार्ड के अधिकारी गुड्डू, जीविका के दिलीप कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि जीविका से जुड़े लोग उपस्थित थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
