पोषण व स्वास्थ्य के बारे में लोगों को किया गया जागरूक।
(तनवीर आलम — हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित खारीघाट गांव में बायर फाउंडेशन इंडिया और फोर एस इंडिया के सम्मिलित प्रयास से पोषण और स्वस्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मासिक धर्म, स्वच्छता एवं स्वस्थ्य किशोरी एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान पोषण किट एवं सैनिटरी नैपकिन लोगों के बीच वितरण किया गया। सर्व सेवा समिति के बिक्रम, रौशन, मामून, अभिषेक, अभिनंदन कुमार आदि ने लोगों को संबोधित करते हुए पोषण व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।बताया गया कि खाने से पहले हाथ जरूर धोएं, फलों और सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह से हुए, हमेशा साफ पानी पिए, खाने को हमेशा ढक कर रखें, हमेशा बर्तनों को साफ रखें। जमीन पर गिरा हुआ खाना ना खाएं, माहवारी के दौरान स्वच्छता रखना जरूरी है। इस दौरान किशोरियों एवं युवतियों को स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। माहवारी के दौरान किशोरी या युवती सबसे ज्यादा संक्रमित हो सकती है। वही बताया गया कि माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। कुपोषण से बचने के उपाय इस तरह बताया गया शरीर को ऊर्जा देने वाले पदार्थ खाये जैसे गेहूं रोटी, मरूवा रोटी, चावल, शकरकंद इत्यादि और शरीर को ताकत पहुंचाने वाली चीजें खाये जैसे दाल,अंडा, मछली, दूध आदि के साथ बीमारियों से लड़ने में मदद करने वाली चीजें खाएं जैसे फल, सलाद, सब्जियां आदि है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार मंडल, राधेश्याम, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, दिलीप, हिना देवी, कविता देवी, कल्पना देवी आदि दर्जनों महिला पुरुष थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
