गुरु तेग बहादुर एकेडमी स्कूल के 14वीं स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
बरारी-ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर द्वारा संचालित गुरु तेग बहादुर एकेडमी स्कूल के 14वीं स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम का शुभारंभ “अरदास” के साथ किया।अरदास के बाद बच्चे ने “छूना हैं मुझे आसमां”गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिस पर उपस्थित अभिभावकों ने आनंद लिया।उसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबिता कुमारी,उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, गुरुद्वारा प्रधान सरदार प्रदीप सिंह,पूर्व प्रधान सनिन्दर सिंह आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।गुरु तेग बहादुर एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। बच्चों की प्रस्तुति पर मंत्र मुग्ध दर्शकों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट लगातार जारी रहा।छात्राओं द्वारा प्रस्तुति पंजाबी गतका “गोविंद दे लाल” के गाने से कत्थक नृत्य कार्यक्रम व झांकी को लोगों ने खूब सराहा।छात्र-छात्राओं द्वारा सामुहिक गायन,रिकॉर्डिंग डांस एवं नृत्य भी काफी तालियां बटोरी।नृत्य में पंजाबी फॉग डांस,कत्थक डांस नेपाली डांस आदि पर भी परफॉरेन्स किया गया।कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली व सर्व धर्म समभाव था।इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने आगत मुख्य अतिथि गुरूतेग बहादुर गुरुद्वारा लक्ष्मीपुर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार प्रदीप सिंह,महासचिव हरजीत सिंह,पूर्व प्रधान सनिंदर सिंह,बरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबिता कुमारी यादव, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया और पुष्प गुच्छ प्रदान विद्यालय के प्रधानाचार्य रीना सिंह, अमरजीत सिंह,रवींद्र पाल सिंह,जगजीत सिंह ने दिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान लोक लुभावक तरीके से राष्ट्रीय गान,, धर्म-आध्यत्म पर आधारित कई गीत एवं सांस्कृतिक झांकिया प्रस्तुत कर मोहजूद दर्शकों एवं अभिभावकों का मन मोह कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत मे गुरुद्वारा द्वारा संचालित स्कूल कमेटी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीना सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कही की यह वर्ष विद्यालय के लिए उपलब्धियो भरा रहा रहा।रीना सिंह ने कहा कि बच्चे अपने अध्ययन काल मे कड़ी मेहनत करे इसी से वे आने वाले भविष्य को बेहतर कर सकते है।विद्यालय के स्कूल प्रबधंक कमिटी के सदस्य रविन्द्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका बलविंदर कौर,सुधा शर्मा, रेशमा कौर,अंजली भारती, खुशबू कुमारी,तनीषा राज,पूजा भारती,मोहम्मद मुश्फिक आलम ,प्रमोद कुमार ठाकुर,एकाउंटेंट गुरुविंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
