October 31, 2026

कटिहार विधायक को सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज के शासी निकाय में जनप्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामित किये जाने से हर्ष

Read Time:2 Minute, 0 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद को सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज के शासी निकाय में जनप्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर कॉलेज के दाता सदस्या स्वर्ण चमरिया, अनिल चमरिया, शासी निकाय के सचिव प्रोफेसर श्याम नारायण पोद्दार, प्राचार्य प्रो० जयचंद्र प्रसाद साह प्रभारी प्राचार्य प्रो० दीपक कुमार प्रो० श्याम किशोर चौधरी, प्रो० सुबोध कुमार, प्रो० नारायण यादव, प्रो० शैलेंद्र कुमार झा, प्रो० अनिल कुमार मिश्रा, भाजपा नेता सह अतिथि सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, कृष्णा साहा राय, बब्बन झा आदि नें प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद को बधाई दी है। प्राचार्य प्रो० जयचंद साह, प्रो०दीपक कुमार प्रो० श्याम किशोर चौधरी आदि ने बताया कि विकास के प्रति समर्पित, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री प्रसाद पूर्व में भी शासी निकाय के सदस्य रह चुके हैं ।उनके सानिध्य का कॉलेज परिवार को भरपूर लाभ मिलेगा और कॉलेज के विकास में प्रगति आएगी।

Previous post मध्य विद्यालय बेनीजलालपुर में छात्र-छात्राएं शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में आते हैं।
Next post खेतों के ऊपर से जाती हुई हाईटेंशन तार से किसान परेशान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial