गंगा समग्र संगठन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।
सुरज कुमार सिंह (बरारी)
बेयर फाउंडेशन एवं आर्या डॉट एजी कम्पनि के सहयोग से पिरामल स्वास्थ्य द्वारा यह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन इत्यादि सभी बीमारियों का जाँच किया गया।डॉ के जाँच उपरांत मरीजों को मुफ्त दवाई भी वितरित किया गया।इस शिविर में डॉ. आलोक कुमार,नर्स माधुरी कुमारी और ANM ममता कुमारी,फार्मासिस्ट संजय कुमार ने अपना योगदान दिया।गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि गंगा समग्र संगठन गंगा एवं सहायक नदियों पर कार्य करने के साथ ही समाज के हर क्षेत्र में कार्य करती है।गांवों में आज भी लोग स्वस्थ के प्रति जागरूकता की कमी है खास कर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बहुत अभाव है।जिससे उन्हें कई गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।बहुत से बीमारियों को जानकारी जागरूकता से बचा जा सकता है।इस तरह का आयोजन समाज में जागरूकता के लिए बहुत आवश्यक है।इस शिविर में भाजपा नेता आदित्य जायसवाल का भरपूर सहयोग रहा।इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से गंगा समग्र के मनोज साह,आदित्य जायसवाल,जीवछ गुप्ता,नवीन साह,मनोज गुप्ता,रूदल मंडल, राजेश साह,राजीव साह, महाराणा मंडल इत्यादि का सहयोग रहा।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
