घर-घर जाकर बच्चाें काे स्वास्थ्य कर्मी पिलाएंगी दवा ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
आगामी 28 मई से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान प्रारंभ होगा। इस अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। इसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनगंज की ओर से तैयारी की जा रही है। इस क्रम में हसनगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी कर्मी व आशा कर्मियों के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बैठक किया। और इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी सेविका समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों के कंधे जिम्मेदारी दिया गया। साथ ही सुपरवाइजर समेत अन्य कर्मियों की टीम गठित करने का कार्य भी पूर्ण किया गया। इस दौरान इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि एक भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा पीने से छूटे नहीं। पल्स पोलियो अभियान को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रभारी डॉक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि यह अभियान 28 मई से शुभारंभ होगा। इसको लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जायेगा की कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से छूटे नहीं। जिसमें इस अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गयी है। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान की ड्यूटी में लगे आंगनबाड़ी सेविका, आशा समेत अन्य कर्मी घर-घर जाकर पांच वर्षों तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाएंगे।उन्होंने ने कहा कि बारह हजार एक सौ आठ घर है। और ग्यारह हजार एक सौ चौरासी बच्चें को दवा पिलानी है। बैठक को सफल बनाने में डब्ल्यूएचओ के सुजीत कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि रहें।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
