April 30, 2026

गया जी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी शोभा यात्रा का हुआ आयोजन – क्षितिज मोहन सिंह ।

Read Time:4 Minute, 28 Second

गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

श्री रामनवमी केन्द्रीय पूजा कमिटि के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि गयाजी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या लगभग 3.50 लाख सनातन धर्म के भाई – बहन शोभा यात्रा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए है। कमिटि के सदस्यों के अथक प्रयास से इस वर्ष बडी संख्या में झंडा विभिन्न जगहों से निकाला गया है साथ ही साथ कई मुहल्ले से बडे बडे झाकी भी निकाली गई। वही कार्याध्यक्ष ने सभी झंडा अध्यक्ष, शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह स्टोल लगा कर सेवा प्रदान कर रहें सभी सनातन धर्म के भाईयों एवं बहनो, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, इस शोभा यात्रा का छाया देने वाले तमाम इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट के मिडिया को, शोभा के आयोजन में लगे गया नगर निगम के तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों को, शोभा यात्रा को देखने आये तमाम सनातनी भाईयों एवं बहनो को, सभी झंडा प्रभारीयों को, महिला टिम को इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्‍यवाद देते हैं।वही केन्द्रीय कमिटी के संगठन महामंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा है आज गयाजी के तमाम हिन्दू भाई बहन ने इतिहास रचने का काम कियें है,1990 से इस शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा था जो आज पूरी तरह सफलता कि ओर अग्रसर हो गया है जिस तरह से कल कि शोभा यात्रा में बडी संख्या में जन सैलाब उमड़ी वह काफी उत्साहित करने वाली थी। हम सभी अगले वर्ष और अधिक मेहनत कर इस वर्ष से भी बडी संख्या में शोभा यात्रा का आयोजन करेगें, वही इतने बडे संख्या में मातृ शक्ती जिस तरह शोभा यात्रा में भाग लिये उससे ऐसा लग रहा है कि मातृ शक्ती भी हिन्दू शेरो के साथ आगे बढ कर साथ देने के लिए तैयार है और इस वर्ष कि शोभा यात्रा में सबसे अधिक उत्साह मातृ शक्ती में देखने को जो काफी आकर्षक का केन्द्र रहा।केंदीय कमिटि के महामंत्री मनीलाल बारीक ने कहा कि इस वर्ष इतनी बडी संख्या में सनातन समाज अपने हाथों में सनातन समाज कि परम्परीक हथियार लेकर यात्रा में शामिल हुए पर कही भी किसी प्रकार कि कोई घटना ना होना यही सनातनियों का सबसे बडा परिचय है सभी हिन्दू भाई बहन अपने प्रभु राम कि शोभा यात्रा में मर्यादा का परिचय दे समाज को जागरीत करने का काम किये है, वही सभी नगर प्रभारियों के परिश्रम से ही इस यात्रा को भव्य बनाना सम्भव हुआ, श्रदालुओ के प्रसाद वितरण में धर्मेन्द्र कुमार ने अपनी अहम भुमिका निभाई है। वही अपने दो हिन्दु ह्रदय सम्राट बब्लू बारिक एवं मनीष बिठल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कमिटि ने उदय वर्मा, क्षितिज मोहन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनी लाल बारीक, कौसलेंदर नारायण सिंह, नवीन वर्मा, सूरज सिंह, चंदन भदानी, शशि चौरसिया, प्रताप सिंह, अजय राजू, रोहित भदानी,सत्यवती गुप्ता,विदूषी कुमारी,मनीष सिंह,रंधीर केशरी, राजू रज्जक, छोटू बारीक, साकेत झा, शशि सिंह,दिवाकर पांडे, मुन्ना सिंह, नवीन कुमार, राजू भैया, सुनिल बम्बईया आदि को धन्‍यवाद दीया है।

Previous post ৰাম নৱমী অৰ্থাৎ ৰামৰ জন্ম জয়ন্তী বিভিন্ন কাৰ্যসূচীৰে উলহ -মালহ ভাবে পালন কৰা ধুম উঠিছে
Next post अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पुरोहितो ने कि वैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial