बिहार का IIT गांव, लगभग हर घर से IIT में सिलेक्ट होते हैं बच्चे, साल 1996 से बना है स्टडी मॉडल
प्रतिभा हमेशा एक दूसरे को देखकर निखरती है. इसका उदाहरण है बिहार के गया जिले के मानपुर एरिया का पटवाटोली गांव. एक जमाने में यहां हर घर और हर गली में पावरलूम हुआ करता था. अब इस गांव की जिक्र यहां से निकलने वाले आईआईटियन्स की वजह से होती है.दी ललनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक़, पटवाटोली को पहले मैनचेस्टर ऑफ़ बिहार कहा जाता था. यहां लूम से चादर, तौलिया, गमछा बनता था. लेकिन, समय बदला और इसकी पहचान विलेज ऑफ़ आईआईटियंस हो गई है। गांव से हर साल एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स बिना किसी बड़ी कोचिंग में पढ़े जेईई में सिलेक्ट होते हैं. गांव में एक लाइब्रेरी भी है जिसे वहां युवकों के आर्थिक सहयोग से चलाया जाता है. साल 1996 में यहां के बच्चों ने आईआईटी में प्रवेश की जो शुरुआत की, उसके बाद से हर साल यहां के बच्चे दाखिला पाते हैं.
लाइब्रेरी है आकर्षण का केंद्र
इस गांव में आकर्षत का केंद्र यहां की लाइब्रेरी है. यहां बच्चे फ्री में पढ़ सकते हैं. तैयारी कर रहे बच्चों को यहां के सीनियर्स जो आईआईटी में पढ़ाई कर चुके हैं या कर रहे हैं फ्री में ऑनलाइन कोचिंग देते हैं।
source Indiatimes bihar
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
