कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया राष्ट्रपति चुनाव के मतदान
कटिहार सांसद डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान देने एवं एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनकर जी के नामांकन एवं लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने दो दिन पहले दिल्ली पहुंचे। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही वो भातृशौक से गुजर रहे हैं इसके वावजूद कटिहार के जनता द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर सांसद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कटिहार की जनता के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह हर हाल में पुरा करने के लिए तैयार हैं। ज्ञात हो कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए 15वें राष्ट्रपति के चुनाव में सभी सांसद हरे रंग की स्याही एवं विधायक गुलाबी रंग की स्याही से करेंगें मतदान। इस गौरवशाली अवसर पर जेडीयू जिलाध्यक्ष शमीम इक़बाल, जेडीयू पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ,मनोज साह , प्रमोद राय,मुकेश सिंह,अमल गोस्वामी ,आशीष बलिदानी निरंजन पोद्दार, सज्जन राय ,लालू यादव ,मिथुन प्रसाद यादव ,उदय सिंह सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं कटिहार की जनता ने सांसद को शुभकामनाएं दी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
