विभिन्न मांगों को लेकर सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन।
अशोक यादव (डडंखोरा)
बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को सेविकाओं तथा सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों के समर्थन में सेविकाओं तथा सहायिकाओं ने अपनी मांगों के लिए जोरदार उपस्थिति दर्ज करते हुए नारे लगाए। मांगों को लेकर की गई बैठक एवं धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिंकू देवी ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष रिंकू देवी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अपनी मांगों को लेकर वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही हैं।सबों ने विधानसभा घेराव के लिए पटना चलने कि अपील की।उनकी मुख्य मांगे हैं बिहार सरकार ग्रेच्युटी लागू करें,सेविकाओं,सहायिकाओं को 25000 एवं 18000 की मानदेय सुनिश्चित करें सहित अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया ।सरकार के द्वारा मांग पूरी ना होने की स्थिति में आगामी 28 फरवरी को जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।वहीं आगामी 20 मार्च को विधानसभा घेराव एवं जेल भरो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में कुसुमलता दास, साबरा खातून ,सुनीता सोरेन ,उषा देवी ,नीतू देवी, अनुराधा देवी ,गीता देवी सहित बड़ी संख्या में सेविका एवं सहायिका मौजूद थी।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
