April 13, 2026

कटिहार में नकली पुलिस बनकर गाड़ियों से कर रहा था वसूली, असली पुलिस ने रंगेहाथ धर दबोचा ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

बिहार के कटिहार में नकली पुलिस चढ़ गया असली पुलिस के हत्थे ।नकली पुलिस बनकर कर वसूली कर रहें 3 अपराधियों को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार । दरअसल जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 81 खेरिया चौक के समीप पुलिस के स्टीकर लगा हुआ गाड़ी में सवार तीन अपराधी गौरव, बिक्रम और साहिल नकली पुलिस बनकर सड़क पर गाड़ियों को रोक कर वसूली कर रहे थे । और जिस कार में वे लोग सवार थे उसके आगे पीछे पुलिस का स्टीकर लगाकर वे लोग अपने आप को पुलिस बता रहे थे और तीनों आने जाने वाली गाड़ियों को रोककर उससे जबरदस्ती रंगदारी मांग रहे थे । इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शख्स को गिरफ्तार कर लिया है । वही गिरफ्तार गौरव और साहिल का पहले से ही अपराधिक इतिहास भी है । वहीं पुलिस ने कार के साथ ही ढाई हजार नगद 3 मोबाइल और एक चाकू बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है । वही कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोटा थाना क्षेत्र में कार में पुलिस का स्टीकर लगाकर वाहन चालकों से रंगदारी वसूल रहे तीन शख्स को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । वहीं एसपी ने कहा कि इस मामले में छापेमारी दल ने बहुत अच्छा काम किया और त्वरित गति से कार्यवाही की । आने वाले दिनों में इन सभी छापेमारी दल के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा ।

Previous post थाना प्रांगण में जनता दरबार का हुआ आयोजन।
Next post सरिशा तृणमूल भवन में पत्रकार वार्ता के साथ दीदी के संरक्षण कवच कार्यक्रम का विधिवत हुआ शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial