जिला परिषद कटिहार के प्रथम वर्षगाठ पर का स्वागत सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन ।
शाहजहां आलम (कटिहार )
कटिहार जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह की अध्यक्षता में कोलासी स्थित मनरेगा पार्क में 30 दिसंबर दिन शुक्रवार जिला परिषद कटिहार के एक वर्ष पूर्ण होने पर केक काट कर सभी जिला परिषद सदस्यों का स्वागत सह अभिनन्दन समारोह रखा गया। इस स्वागत समारोह में जिले के सभी क्षेत्रों के जिला परिषद, जिला परिषद कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल हुए । इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने सभी सदस्यों को माला पहना कर डायरी व कलम देकर सभी जिला परिषद सदस्यों व कार्यलय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । वही जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह अपने संबोधन में कहा कि इस अयोजन का उद्देश्य सभी जिला परिषदों का स्वागत व अभिनंदन कर जिला परिषद कार्यकाल के पूरे एक साल पूर्ण होने पर सभी सद्स्यों को बधाई और आगे भी इसी तरह सभी सदस्य मिल कर जिला परिषद् के द्वारा होने वाले विकास कार्यों में अपनी अपनी सहभागिता बनाए रखे। उन्होंने कहा के वित्तीय वर्ष 22-23 में आगामी योजनाओं में सभी सदस्य व कार्यालय के कर्मचारी पूर्ण रूपेण अपना साथ दे ताकि धरातल पर योजनाओं को जल्द से जल्द उतारने में हम सभी सफल हो । जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई भी दी साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कुछ ऐसा काम करना है कि पूरे देश में कटिहार जिला परिषद को मिसाल के रूप में देखा जाए और हम सभी मिलकर कटिहार जिला परिषद को मिसाल के रूप में कायम करेंगे । मंच का संचालन जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज ऋषि ने किया। वही पूर्व मुखिया सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह आप सभी सदस्यों ने पुरे साल विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की सफलतम प्रयास किया । इसी तरह आगे भी अपनी हाथो को हमारे हाथों से मिलाकर चले ताकि आने वाले नव वर्ष में आगामी विकास कार्यों को ज्यादा से ज्यादा धरातल पर करने में हम सभी सफल हो, साथ ही कहा की बीते वर्ष किसी भी सदस्यों का उनके क्षेत्र में विकास कार्यों में त्रुटि वस अगर कोई कार्य नहीं हो पाया हो तो उसे आगामी नव वर्ष पूर्ण किया जाएगा ।
