September 3, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान”को लेकर ग्राम पंचायत बौलीया में डोर टू डोर कचरा उठाव कार्य का शुभारंभ।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौलिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिहारी सनत कुमार,जरजिश आलम मुखिया, प्रखंड समन्वयक प्रकाश कुमार, सरपंच बोबी और पंचायत सचिव द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए ग्राम पंचायत के अंतर्गत डोर टू डोर कचरा उठाव कार्य की शुरुआत की गई। बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों और वार्ड सदस्यों को घरेलू स्तर पर कचरा पृथ्थककरण और सुरक्षित निपटान के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इसके साथ ही, 2 अक्टूबर तक इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों से विशेष रुचि लेकर जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया।

Previous post विश्वकर्मा प्रतिमा का नम आँखों से विसर्जन, बाजे गाजे के साथ दी गई विदाई।
Next post प्रखंड सभागार में स्वच्छता को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial