पक्कीकरण कार्य का फीता काटकर किया शुभारंभ ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत पिपरा भट्टा टोला गांव में षष्टम वित्त आयोग योजना अंतर्गत पंचायत समिति मद से 7 लाख 17 हजार छः सौ रुपये की लागत राशि से बनने वाली सड़क का उद्घाटन मुखिया कन्दलाल मुर्मू, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाज सेवी गौतम कुमार, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, समिति सदस्य अरज लाल सोरेन, समिति सदस्य शत्रुघ्न मंडल, विनोद मंडल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया कन्दलाल मुर्मू ने बताया कि बलुआ पंचायत वार्ड संख्या सात में शंकर टुडू के घर से मंगल मरांडी खेत तक सड़क का पक्कीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया है। समाजसेवी गौतम कुमार ने कहा कि आपस में दो गांव को जोड़ने हेतु इस सड़क का निर्माण किया गया। ताकि लोगो को आवाजाही में लाभ प्राप्त होगा। प्रखंड में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। बताया सड़क में गड्ढे व खाई होने के कारण यहां के ग्रामीणों को बरसात के मौसम में आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क पक्कीकरण हो जाने से आमजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही कहा कि लगातार यहां के लोगों को आवाजाही में समस्या होती थी। खास करके बरसात के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। बताया ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए सड़क का पकीकरण कार्य कराया जा रहा है। सड़क के पक्कीकरण हो जाने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। मौके पर सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस अवसर पर अभय कुमार साह, धीरेन्द्र साह, अमित कुमार मंडल, टुनटुन साह आदि मौजूद रहे।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
