July 27, 2026

आरपीएफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से है अलर्ट ।

Read Time:1 Minute, 25 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में मुहर्रम महापर्व के मौके पर कटिहार स्टेशन पर सघन चेकिंग की जा रही है। यात्रियों की सुविधा और उनके जानमाल व सामानों की सुरक्षा के लिए सभी ट्रेनों को बारीकी से चेक किया जा रहा है। स्टेशन पर लगें सीसी टीवी कैमरे और लगेज स्कैनर मशीन की मदद से सभी असामाजिक गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। वही रेल छेत्र में रेल पुलिस से साथ आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार द्वारा स्वय पूरे रेल परिसर में घूम घूम कर सभी को चेक किया जा रहा है। इसके अलावा रेल पुलिस द्वारा यात्रियों के जागरूकता के दिशा में भी लगातार घूम घूम कर उद्घोषणा की जा रही है। रेल क्षेत्र में आरपीएफ सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह से अलर्ट है।

Previous post मिस कॉल वाले प्रेमी को दो बच्चे की मां से हुआ प्यार और चला प्रेमी के दरवाजे पर हाई वोल्टेज ड्रामा।
Next post पक्कीकरण कार्य का फीता काटकर किया शुभारंभ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial