April 30, 2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने कोढ़ा के दिघरी में मेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 18 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आज 29 जनवरी को कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय दिघरी में एक दिवसीय मेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । वही इस शिविर का उद्घाटन कटिहार सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ, एसडीओ शंकर शरण ओमी, चेयरमैन अनिल चमरिया एवं सचिव संतोष गुप्ता सहित मौजूद सभी कटिहार के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस शिविर मे शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना झा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गाज़ी शारिक अहमद भारतीय, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ एल डी माहेश्वरी, जनरल फिजिसियन डॉ गोविंद तमाखुवाला, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ जयेंद्र ज्ञानू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ के एल अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव जायसवाल मौजिद थे । अपने उदगार में श्री अनिल चमरिया ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर रेडक्रॉस प्रेसिडेंट सह जिलापदाधिकारी से उदयन मिश्र जी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा रेडक्रोस सोसाइटी की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद घायल सैनिकों की मदद के लिए किया गया था। और आज विश्व के 200 से ज्यादा देशों में सामाजिक कार्य कर रही है । स्वास्थ्य छेत्र में रेडक्रॉस का विशेष फोकस रहता है।सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि इस शिविर में सभी चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवा देकर असाध्य रोग से पीड़ित को भी उचित परामर्श दे रहे हैं और शिविर में निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया जा रहा है। कोषाध्यकक्ष पंकज पूर्वे, सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि शिविर लगाने का उद्द्येश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक के परामर्श का लाभ के सकें। जिलापदाधिकारी ने शिविर के सफल आयोजन के लिए रेडक्रॉस टीम को बधाई दी। इस शिविर में रेडक्रोस आपदा प्रबन्द के पवन कुमार, शर्माजुल, मनोज दास, प्रवीण केशरी, सचिदानंद यादव, राजकिशोर यादव, राजू गुप्ता, नूर मोहम्मद का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Previous post लखनऊ के बक्शी का तालाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी । अवैध शराब के साथ ड्राइवर व कंटेनर गाड़ी संख्या HR – 45C 6246 जब्त ।
Next post नम आंखों से दी गई मां सरस्वती को विदाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial