October 23, 2026

जल शक्ति मंत्री ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगजनों को वितरित किया अंग सहायक उपकरण

Read Time:2 Minute, 45 Second

Reporting by अंकित सिंह तोमर

बहराइच । विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर इन्दिरा स्टेडियम में आयोजित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह ने बहराइच जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना,सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, के साथ 110 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 10-10 कान की मशीन व स्मार्ट ब्लाइण्ड स्टिक का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में 25 दिव्यांगजनों का यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अभिन्न अंग है। हमें उनके साथ बराबरी का सुलूक करना चाहिए। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के वितरण के साथ-साथ शिक्षा, पेंशन, आवास तथा स्वावलम्बन के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार ने दिव्यांगजनों का आरक्षण 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 04 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने दिव्यांगजनों का आहवान किया सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Previous post मध्यप्रदेश:- 4 दिन हवालात में रहने वाले एएसपी को अदालत ने सुनाई 6 महीने की जेल की सजा ।
Next post सवेरा परियोजना द्वारा हिंसा व लैंगिक असमानता विषय पर आधारित सेवा प्रदाताओं एवं ग्रामीणों के बीच में सार्थक सवांद बैठक सम्पन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial