September 1, 2026

जन सुराज संविधान सभा की बैठक आयोजित।

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रविवार को जन सुराज के प्रखंड स्तरीय बैठक मनिहारी बाजार स्थित कमलापुरी भवन में आयोजित हुई जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान, संरक्षक डॉक्टर सगीर अहमद, पूर्व बीडीओ नुसरत मंसूरी, अधिवक्ता प्रद्युमन ओझा,नशिन अख्तर एवं अन्य जन सुराजी उपस्थित हुए। आगामी 2 अक्टूबर को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित होने वाले जन सुराज अभियान के संविधान की प्रस्तावना, संगठन की संरचना इत्यादि पर बिंदुवार सहमति और असहमति ली गई। आगामी 2 अक्टूबर को पार्टी स्थापना सम्मेलन में निर्धारित स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने पर अनुरोध किया गया। प्रखंड कमेटी के गठन की भी सूचना दी गई। उपस्थित पदाधिकारीयों को जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव देव, गणेश पंडित,हरविलास पांडेय, पार्षद श्रवण कुमार, सरपंच ओमप्रकाश पंडित,अवध बिहारी पांडेय,विजय साह, बबलू, मुबारक हुसैन, बाबुल सिंह, किशोर सिंह, संगीता देवी,हाजी गयासुद्दीन, चंदन साह मौजूद थे।

Previous post जर्जर सड़क हादसे को दे रही आमंत्रण
Next post 33 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक चालक बुरी तरह घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial