जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले जनता का कभी काम नहीं करते– भूपेश बघेल
खागा (फतेहपुर) तहसील क्षेत्र के 242 हुसेनगंज कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी व 243 खागा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन सभा कर प्रत्यासियों के जिताने की जनता से अपील किया। और आगमन पर प्रत्यासियों सहित कार्यकर्त्ताओं एवं समर्थकों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। खागा तहसील क्षेत्र के 242 हुसेनगंज विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी की हथगाम कस्बे व 243खागा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार की धाता कस्बे में दोनों प्रत्यासियों के समर्थन में जन सभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तख्त बदल दो ताज बदल दो के तर्ज में गणेश शंकर विद्यार्थी की तपोवन भूमि मेंं भाजपा सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए निशाना साधा कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार है । किसान आवारा पशुओं से परेशान है ।और दलितों का सम्मान नहीं मिल रहा है व्यापारी परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है जिस की लड़ाई को प्रियंका गांधी निरंतर लड़कर जनता को उसका हक दिलाने की कोशिश कर रही हैं। और इन्होंने सपा व बसपा को निशाना साधते हुए कहा कि जाति धर्म की लड़ाई लड़ने वाले जनता के कभी काम नहीं आते हैं। तथा इन्होंने जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रत्याशियों के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क कर प्रत्याशियों को जिताने की अपील किया।
रिपोर्टर सुशील प्रधान
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
