जीविका कैडर संघ ने जदयू नेता को सौंप ज्ञापन।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
जीविका कैडर संघ की ओर से बारसोई जदयू नेता रौशन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन। इस ज्ञापन के माध्यम से अवैध व मनमाने तरीके से टर्मिनेट किए गए जीविका कैडरों को पुनः कार्यबहाल कराने हेतु पहल करने की बात कही गई। सनद रहे कि पिछले 9 सितंबर 2024 से चल रहे जीविका कैडरों व जीविका दीदियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की समाप्ति 29 नवंबर को समाप्त होने के बाद अवैध और मनमाने तरीके बहुत सारे कैडरों को काम से हटा दिया गया है। बिना किसी कारण बताओ नोटिस जारी किए सीधे काम से हटा दिया गया है। उनकी आजीविका, उनका रोजगार छीन लिया गया है। सभी कैडरों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। इस पर जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग पत्र अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस ज्ञापन कार्यक्रम में बारसोई प्रखंड जीविका कैडर संघ के अध्यक्ष मुजाफ, संयुक्त सचिव गोविंद, कोषाध्यक्ष सीमा अख्तर, मो. साउद आलम एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो. हयात उपस्थित थे।
More Stories
बीच बाजार अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने...
छठ पर्व तक दुकानें नही हटाने का आश्वासन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी में रेलवे प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर नगर मुख्य पार्षद...
आवास की सूची में नाम नहीं तो फूटा महिलाओं का आक्रोश, BDO- SDO से लगाई न्याय की गुहार।
हसन रजा (आबादपुर) प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं आने और लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने सार्वजनिक...
रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन के अवसर पर...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई की ओर से सहयोगी दलों के...
विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) विश्व शिक्षक दिवस पर नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के...
