स्कूल के भूमि को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त ।
(डेस्क |हसनगंज)
हसनगंज में वर्षों से अवैध ढंग से स्कूल की भूमि पर बैठे अतिक्रमणकारियों के घर पर प्रशासन को अंततः बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को मुक्त करना पड़ा।हसनगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत मे खाता संख्या 518,खेसरा संख्या 2468 व रखवा 14 डिसमिल स्कूल की भूमि पर कुछ अतिक्रमण करियों द्वारा वर्षों से अवैध ढंग से कब्जा कर घर बना लिया गया था। जिस वजह से प्राथमिक विद्यालय मननपुर का भवन निर्माण कार्य के लिए कई बार आई राशि वापस हो गई थी। और विद्यालय को कभी सामुदायिक भवन तो कभी पैक्स गोदाम में संचालित करना पड़ रहा था। वहीं बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस बल की मौजूदगी में अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार के नेतृत्व ऐसे अतिक्रमणकारियों को बुलडोजर के सहारे हटाया गया। वहीं अतिक्रमण मुक्त होने पर प्राथमिक विद्यालय मननपुर के शिक्षक मो शम्स जदा ने अंचल अधिकारी को साधुवाद देते हुए बताया कि वर्षों से भूमि के अतिक्रमण होने की वजह से पठन पाठन करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब उम्मीद है कि अतिक्रमण मुक्त होने के बाद विद्यालय भवन का निर्माण भी हो जायेगा। पंसस मो अजीमुद्दीन ने बताया कि भूमि अतिक्रमण मुक्त को लेकर कई बार पंचायत समिति की बैठक में भी चर्चा की गई थी। लेकिन आज अंततः स्कूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा लिए जाने से खुशी है।बता दें कि उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कई बार सूचना दी गई थी। लेकिन अतिक्रमण खाली नहीं किया गया था। अंततः अतिक्रमण खाली करने हेतु बुलडोजर का प्रयोग कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इस मौके पर हसनगंज थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल मौजूद थी।
