May 25, 2026

2100 कन्याओं के साथ निकला कलश शोभायात्रा

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर क्षेत्र मनिहारी में माघ पूर्णिमा के पूर्व लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर 2100 कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम कन्याओं ने गंगा तट से कलश में गंगाजल भरकर कतारबद्ध होकर शोभायात्रा में शामिल हुई।कलश यात्रा गंगा तट से निकलकर मनिहारी बाजार, हटिया,हाई स्कूल पाड़ा, क्रांति चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए प्रखंड परिसर स्थित मंदिर गई और पुनः बस स्टैंड होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से यज्ञ स्थल गाजे बाजे के साथ पहुंची। कलश शोभायात्रा को लेकर मनिहारी प्रशासन भी सजग रहा। चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल तैनात थे।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका,सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, रामरतन कुमार, उपेंद्र कुमार, संजय यादव, एस आई अरुण कुमार,उदय यादव, पीएसआई निशा रानी, सद्दाम हुसैन, मुख्य पार्षद लाखो यादव,यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सहदेव यादव, मेला प्रभारी गुड्डू यादव, कोषाध्यक्ष पंकज यादव,उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, पार्षद गुलाब चौधरी, ओम कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, आदित्य गुप्ता, बिलटु झा, संयोजक प्रमोद झा, जयप्रकाश यादव, सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थें।

Previous post 2 NBW वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Next post हसनगंज में राजद ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर जन विश्वास यात्रा में भाग लेने को लेकर लोगों से की अपील।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial