सुख शांति समृद्धि को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
(हसनगंज |डेस्क)
हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बलुआ चौक स्थित महराज स्थान में हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हरिनाम संकीर्तन तथा कलश यात्रा की अगुवाई पैक्स अध्यक्ष बीरेंद कुमार मंडल के द्वारा किया गया। ग्रामीण महिलाएं और कुमारी कन्याओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर निकलीं। गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ पूरा गांव भक्तिरस में डूबा नजर आया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की गई। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पैक्स अध्यक्ष बीरेंद कुमार मंडल ने कहा कि गांव में 24 घंटे के हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। लोगो में काफी उत्साह का माहौल है।नकलश यात्रा से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धार्मिक माहौल और भी सशक्त होता है। इससे आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से लोग भक्ति भाव में लीन होकर भगवान का स्मरण करते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठता है। कहा कि गांव समेत पंचायत की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाई चारे को कायम रखने हेतु धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं की बीच प्रसाद वितरण का वितरण किया गया। पूरे आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, समाज सेवी भागवत शर्मा, प्रकाश मंडल, अमित मंडल, नीतीश कुमार आदि मौजूद रहें।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
