August 28, 2026

महुअर में कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 16 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के महुअर में बोल बम एवं कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए सेवा शिविर का शुभारंभ विधान पार्षद (एमएलसी) अशोक कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। शिविर का आयोजन महुअर पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से किया गया है। इस अवसर पर विनय कुमार ने बताया कि कमेटी द्वारा पिछले कई वर्षों से कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुखिया संघ अध्यक्ष राम जी यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, अरुण कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि ललन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous post पोठिया में टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, मारपीट का आरोप
Next post एक राखी पर्यावरण के नाम, पेड़-पौधों को बांधकर बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial