कटिहार डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक, ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश ।
इसरारुल हक (बारसोई)
बुधवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय स्थित सभा भवन में उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित योजना की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22एवं 22-23 मैं कटिहार जिला के कुल 117 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत एचएच डस्टबिन, कम्युनिटी डस्टबिन, पेडल रिक्शा, ई-रिक्शा टूल एंड टैकल्स, सेफ्टी किट का प्रोक्योरमेंट तथा सामुदायिक सोख्ता, नालियों में जेक्शन्स चेम्बर, आउटलेट चेम्बर एवं प्रति पंचायत एक डब्लूएएसटीई प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण 15वीं वित्त, षष्टम , मनरेगा एवं एसबीएमजी के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ हीं बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों व कर्मियों को उक्त सभी कार्यों का ससमय कार्य पूर्ण करने की सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, डीसीएलआर शिवशंकर पासवान, बिडिओ प्रियंका, सिओ अमर कुमार राय, बारसोई कार्यक्रम पदाधिकारी रमणीकांत सूरज,कदवा बीडीओ मुर्शिद अंसारी, पीओ अजय कुमार, मनरेगा जेई संजय कुमार, टीए विद्यासागर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
