April 4, 2026

कटिहार आरपीएफ ने पिछले वर्ष में कटिहार रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व वसूली कर किया कृतिमान स्थापित

Read Time:6 Minute, 12 Second

कटिहार आरपीएफ पोस्ट ने एक करोड़ 26 लाख 49 हजार 486 राजस्व किया वसुली।

रेलवे एक्ट के तहत 6068 मामले रजिस्टर्ड हुए जिसमें 6097 लोगों को किया गिरफ्तार : राकेश कुमार

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार आरपीएफ पोस्ट में वर्ष 2025 में कटिहार रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त कर कृतिमान स्थापित किया है। विगत वर्ष एक करोड़ 26 लाख 49 हजार 486 रुपये कटिहार आरपीएफ पोस्ट ने रेल प्रशासन को दिया है। जिसमें रेलवे एक्ट के तहत 6068 मामले रजिस्टर्ड हुए जिसमें 6097 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 16 लाख 22 हजार 600 रुपये राजस्व वसूल किया गया।आरपीएफ पोस्ट कमांडर सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार कहते हैं कि शराब मामले में 82 मामले रजिस्टर्ड हुये। इसके एवज में 10 लाख 83 हजार 601 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। शराब एवं गंजे की तस्करी का मामला 82 रजिस्टर्ड किये गये।जिसमें 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 85 लाख 49 हजार 915 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। अभिलेख और स्मोकिंग के मामले में 1811 मामले रजिस्टर्ड हुये। जिसमें 1855 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में तीन लाख 93 हजार 370 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। रेस्क्यू माइनर ब्वॉय एंड गर्ल 189बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिसमें 176 लड़का 13 लड़की शामिल है। पीओपीबी के 70 मामले रजिस्टर्ड हुये।इस मामले में 10 लाख रुपये राजस्व प्राप्त किया गया है।इस प्रकार कटिहार आरपीएफ पोस्ट ने कटिहार रेल मंडल क्षेत्र में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने का रिकॉर्ड स्थापित करते हुए रेल प्रशासन को सर्वाधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। कटिहार रेलवे मंडल के कटिहार रेल मंडल मुख्यालय स्थित कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बाल का पोस्ट अवस्थित है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के पोस्ट प्रभारी सह निरीक्षक राकेश कुमार के द्वारा पोस्ट क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा को लेकर काफी सजग रहते हैं। जिसके कारण कटिहार पोस्ट क्षेत्राधिकार के कटिहार रेलवे स्टेशन सहित आसपास के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहता है। रेलवे स्टेशन हो या प्लेटफार्म हो या फिर ट्रेन की सुरक्षा के प्रति पोस्ट कमांडर सह निरीक्षक राकेश कुमार काफी सजग एवं सचेष्ट रहते हैं। ईमानदारी पूर्वक अपने सरकारी कार्य को अमली जामा पहुंचने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2025 में आरपीएफ पोस्ट के लिए उपलब्धि से भरा रहा वर्ष रहा। आरपीएफ पोस्ट कमांडर सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार की चर्चा कटिहार रेल मंडल क्षेत्र के विभिन्न पोस्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि कटिहार रेल मंडल क्षेत्र में 17 आरपीएफ पोस्ट है। जिसमें कटिहार आरपीएफ पोस्ट सबसे अव्वल स्थान पर अपना नामदर्ज किया है। इसके लिए कटिहार आरपीएफ पोस्ट के पोस्ट कमांडर सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ-साथ उनके टीम का को श्रेय जाता है। कटिहार रेलवे स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। यहां से देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करने के लिए कई ट्रेन का परिचालन होता है। कटिहार रेलवे स्टेशन पर कटिहार जिले के अलावे पूर्णिया, अररिया जिले के यात्री यात्रा करते हैं। इसलिए कटिहार रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे यात्रियों से भरा रहता है। यात्रियों की बड़ी संख्या रहने के बावजूद भी आरपीएफ पोस्ट के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रखा जाता है। साथ ही कटिहार रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले अधिकांश ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखना तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की दृष्टि से नियमित रूप से ग्रस्त किया जाता है। जिसके कारण इस परिक्षेत्र में यात्री निर्भीक रूप से यात्रा करते हैं। कहीं भी किसी भी प्रकार की यात्रियों को परेशानी होती है, तो आरपीएफ कटिहार पोस्ट के पोस्ट कमांडर सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार अपने टीमों के साथ कुच कर जाते हैं और मामले को संज्ञान में लेते हुए अविलंब स्थिति के अनुसार आगे की करवाई किया जाता है।

Previous post डीएम ने मध्य विद्यालय बुद्धनगर में आयोजित फाइलेरिया का महाअभियान कैंप का किया उद्घाटन
Next post महेंद्र प्रसाद यादव ने हत्या के मामले में दोषी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial