July 22, 2026

कटिहार की रागनी बनी एपीओ

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार )

बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार की देर शाम एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) के लिए ली गई। परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। स्वर्गीय शंकर प्रसाद ओझा के पुत्री रागिनी कुमारी को 564 वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्वर्गीय शंकर प्रसाद ओझा माता रेशमी देवी कि पुत्री रागिनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार, गया, बिहार से बी॰एस॰सी एल॰एल॰बी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से एल॰एल॰एम करने के बाद ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। रागिनी के भाई डॉक्टर रवि ने बताया कि रागनी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति सक्रिय रहती थी। समाजसेवी बबन कुमार झा ने बताया कि रागनी पढ़ाई के साथ-साथ टेबल टेनिस की भी राज्य स्तरीय खिलाड़ी थी। उनके इस चयन पर उन्हें बधाई देने वालों में वार्ड पार्षद मनीष घोष, अकाली यादव, टेबल टेनिस संघ के जयप्रकाश शर्मा, अमित गौरव, आतिश सिंहा,अंजय राय, रूपम झा, रिचा घोष, श्वेता कुमारी सहित तमाम लोगों ने रागनी को बधाई दी है।उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Previous post अंबेडकर समागम 7 दिसंबर को पटना में होगा – कविता
Next post भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री का हुआ अभिनंदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial