May 30, 2026

कुर्सेला प्रखंड में फाइलेरिया मरीजों को किट किया वितरण

Read Time:1 Minute, 45 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गुरुवार को फाइलेरिया मरीजों के बीच बचाव किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने की। उन्होंने मरीजों को संबोधित करते हुए बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। घर के आसपास जमे हुए पानी को नियमित रूप से हटाना चाहिए तथा शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी जरूरी है।इस अवसर पर फाइलेरिया रोगियों को विकलांगता प्रमाणपत्र ऑनलाइन आधार से बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर अमरलाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराना है।मरीजों को किट मे मग, जग, तौलिया, साबुन, ग्लव्स, क्रीम, रुई और अन्य जरूरी सामग्री दी गई। इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम अभय कुमार, पिरामल के जिला प्रतिनिधि सुबोध कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद थे।

Previous post रेल जिला पुलिस कटिहार में पदाधिकारियों का रूटीन तबादला।
Next post कटाव पीड़ितों की सर्वेदय आश्रम में बैठक, नीतीश कुमार से कटाव रोधी कार्य की मांग.
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial