लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आस्था की लगाईं डुबकी ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में माघ पूर्णिमा के अवसर पर नगर के गंगा तट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रेल सड़क मार्ग द्वारा सीमांचल के कई जिलों के अलावा नेपाल से श्रद्धालु अपने अपने निजी वाहन से पहुंचकर गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सभी चौक चौराहों पर की गई थी। महिला और पुलिस बल की तैनाती थी। हालांकि जितनी अतिरिक्त बल की आवश्यकता थी संभवत मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के कारण मनिहारी प्रशासन को पर्याप्त बल उपलब्ध नहीं हो पाया। गंगा स्नान कर श्रद्धालु गंगा तट स्थित यज्ञ परिसर में हो रहे महारुद्र यज्ञ में स्थापित शिव प्रतिमा का दर्शन किए। कुछ श्रद्धालु अनजाने में गंगा तट के दलदल क्षेत्रों में पहुंच गए। शोर मचाने पर थाना प्रभारी रामविलास सिंह और समाजसेवी शेखर सिंह व पार्षद शुभम कुमार सहित स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सुखा स्थान पर लाया गया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
