पुराने रंजिस में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, सात घायल।
नवीन मेहता (कदवा)
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना दौरान मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना कदवा थाना क्षेत्र के धपरसिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच स्थित चौकी ठाकुर टोला सार्वजनिक मंदिर का है।जहां पूजा की तैयारी के दौरान दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट के क्रम में दोनों पक्षों के लोग लहू लुहान हो गए।मारपीट में प्रथम पक्ष के तीन रंजीत ठाकुर, लालू ठाकुर एवं प्रदीप ठाकुर तथा दूसरे पक्ष से चार जय प्रकाश ठाकुर, आशीष रंजन, चंदन किशोर एवं भारती देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज हेतु दुर्गागंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु कटिहार रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्ष ने मंदिर की साफ सफाई करने के दौरान मारपीट का आरोप लगा रहा है।बता दें कि मंदिर परिसर की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी खूनी संघर्ष हुई थी।जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना अपना दावा जता रहे हैं। वहीं थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है,प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले में अनुसंधान जारी है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
