October 18, 2026

बीच बाजार अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप।

Read Time:2 Minute, 10 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। बाजार के बीच हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अधिवक्ता गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना का कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ हमलावर अधिवक्ता को घेरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हमलावरों द्वारा गोली चलाने के बाद मौके से निकलते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। हालांकि, वीडियो की पुलिस स्तर से पुष्टि की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिवक्ता को तीन लोगों ने सड़क पर घेर लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता के गिरने के बाद हमलावरों ने सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद अधिवक्ता सड़क किनारे फुटपाथ की सीढ़ियों पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और सामने आए वीडियो की जांच कर रही है। हत्या के वास्तविक कारण और आरोपियों की पहचान की दिशा में भी पुलिस कार्रवाई जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Previous post छठ पर्व तक दुकानें नही हटाने का आश्वासन।
Next post मखाना की खेती से आय बढ़ाने में जुटे किसान, खेत में तीन चरणों में हो रही मखाना की निकासी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial