मखाना की खेती से आय बढ़ाने में जुटे किसान, खेत में तीन चरणों में हो रही मखाना की निकासी।
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष किसानों ने बड़े स्तर पर मखाना की खेती की है। मखाना की खेती को क्षेत्र के किसानों के लिए आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया माना जाता है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में बाजार भाव कम मिलने के कारण किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो सकी है। उत्पादन बेहतर होने के बावजूद कम बाजार भाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कम कीमत मिलने के बावजूद किसान मखाना की खेती से अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। किसानों द्वारा खेत से मखाना निकालने के लिए मजदूरों की मदद ली जा रही है। खेत में मखाना की निकासी का काम तीन चरणों में किया जा रहा है। सबसे पहले पुरुष मजदूरों की मदद से खेत से मखाना को निकाला और एकत्र किया जाता है। इसके बाद महिला मजदूरों को लगाया जाता है, जो खेत में बचे छोटे-बड़े मखाने के दानों को एक-एक कर चुनकर निकालती हैं। किसानों का कहना है कि यदि बाजार में मखाना का उचित भाव मिले तो उत्पादन लागत और मजदूरी खर्च निकालने के बाद अच्छी आमदनी हो सकती है। लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में बाजार भाव कम रहने से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
