May 26, 2026

फ्रेस एयर कैंप के लिए रेलकर्मियों के बच्चों के लिए हुआं रवाना ।

Read Time:3 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत रेलवे कार्मिक विभाग के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रेलकर्मियों के लिए फ्रेस एयर कैंप और रेलकर्मियो के बच्चों के लिए स्टडी टूर कैंप हेतु स्पेशल एसी टूर बस को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को कटिहार स्टेशन से रवाना किया गया। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया की यह विशेष टूर कैंप मंडल कर्मचारी कल्याण निधि कोष के खर्च पर रेल कर्मियों के लिए फ्रेस एयर कैंप मुख्य रूप से सिक्किम, गैंगटोक में आयोजित किया गया है। जिसमे कटिहार रेल मंडल के सभी विभाग से रेलकर्मियों के बच्चो सहित कुल 75 लोगो को ले जाया जा रहा है। यह टूर 28 सितंबर से शुरू होकर आगामी 2 अक्टूबर को पूरी होगी। जिसमे सभी को सिलीगुड़ी से सिक्किम के सभी दिशाओं में पहाड़ों और दर्शनीय स्थलों में घुमाया जायेगा। वही रेल प्रशासन द्वारा टूर बस मेडिकल, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था भी की गई है। सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस टूर का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों को एक ब्रेक देते हुए रेल कर्मियों को खुली हवा में स्ट्रेस मुक्त करना है। जिससे फिर से उनमें नई ताजगी , ऊर्जा के साथ वापस काम में आने से रेलकर्मी अपने काम के प्रति सजग रहेंगे और मन लगाकर अपना काम संपादित करेंगे। वही रेल कर्मचारियों के बच्चों को इस दौरान रेल प्रशासन द्वारा एक डॉक्यूमेंट भी तैयार करने के लिए कहा गया है जिसे रेल प्रशासन द्वारा बाद में पुरुस्कृत भी किया जायेगा। रेलवे का यह टूर रेलकर्मियों और बच्चों के लिए एक यादार टूर होगा। गोरतलब है की इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के दौरान रेल में कई कार्यकर्म आयोजित किए गए। सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने कहा की रेलवे इस तरह के कैंप का आयोजन हर वर्ष करती रहती है। इस कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी सहायक कार्मिक अधिकारी मो वारिस अली,संयोजक सुरेंद्र हंसदा, आशीत सरकार, बच्चो की सहायता हेतु, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक बबलू पासवान, चिकत्सा पधाधिकारी सुमित चक्रवर्ती, आरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी के साथ रेल के सभी यूनियन के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।

Previous post प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों का हो रहा है केवाईसी ।
Next post ईद मिलादुन्नबी पर शांति सद्भावना के साथ निकाली जुलुस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial