विधान पार्षद व महापौर ने बजट की सराहना किया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल व महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट न केवल वर्तमान की समस्त आवश्यकताओं की परिपूर्ति करता है।बल्कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट में आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश एवं पर्यावरण संरक्षण का समुचित संतुलन देखने को मिला है।उधर,महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि देश के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रोडमैप है। गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के साथ मध्यमवर्ग को राहत देने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करती हूं। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस बजट के माध्यम से विकसित भारत के साथ साथ विकसित बिहार के लक्ष्य को भी पूर्ण करने में हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।नि:संदेह यह बजट विकसित भारत के हमारे सपने को पूरा करने में नींव का मजबूत पत्थर सिद्ध होगा।
More Stories
बीच बाजार अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने...
छठ पर्व तक दुकानें नही हटाने का आश्वासन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी में रेलवे प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर नगर मुख्य पार्षद...
आवास की सूची में नाम नहीं तो फूटा महिलाओं का आक्रोश, BDO- SDO से लगाई न्याय की गुहार।
हसन रजा (आबादपुर) प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं आने और लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने सार्वजनिक...
रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन के अवसर पर...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई की ओर से सहयोगी दलों के...
विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) विश्व शिक्षक दिवस पर नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के...
