October 23, 2026

लायंस क्लब ने चौक चौराहे पर अलाव की शुरू किया व्यवस्था

Read Time:1 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

मौसम चक्र के अनुसार ठंड बेशक जरूरी है, लेकिन समाज के अत्यंत पिछड़ी पंक्ति में गुजर बसर कर रहे, लोगों के लिए ठंड का मौसम बेहद कष्टदायक होती है। ये बाते बताते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा एवं लायन लायन बबिता गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मनोज महासेठ ने बताया कि प्रथम कड़ी में 5 क्विंटल लकड़ी शहीद चौक, दुर्गा स्थान चौक, गोलछा कटरा, न्यू मार्केट एवं स्टेशन बिल्डिंग के दोनों छोड़ पर अलाव की व्यवस्था की गई। क्लब के पीआरओ लायन संतोष गुप्ता ने कहा कि रिक्शावाले, ठेलेवाले के साथ राहगीर को इससे बहुत राहत मिलता है। पूर्व अध्यक्ष लायन अवंतिका परमार, सुनील पोद्दार, नरेश साह, उपाध्यक्ष काजल महासेठ, लक्ष्मी गुप्ता के साथ अपर्णा जायसवाल आदि ने अलाव कार्यक्रम में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि शीतलहर को देखते हुए आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

Previous post बेसहारा बच्चों के बीच केक काट कर मनाया गया सांसद का जन्मदिन -बच्चों के बीच जलेबी,बिस्कुट, चॉकलेट,केक एवं दही चुरा का किया गया वितरण
Next post पेक्स के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की परिक्रिया शुरू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial