October 23, 2026

बेसहारा बच्चों के बीच केक काट कर मनाया गया सांसद का जन्मदिन -बच्चों के बीच जलेबी,बिस्कुट, चॉकलेट,केक एवं दही चुरा का किया गया वितरण

Read Time:1 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारिक अनवर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में मनियां स्थित अनाथआश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सैकड़ों असहाय बच्चों के बीच के काटा गया उसके पश्चात सभी बच्चों के बीच जलेबी,बिस्कुट,चॉकलेट,केक दही एवं चूड़ा का वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि सांसद तारीक अनवर के 73वां जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य और असहाय बच्चों के बीच कुछ खुशी का पल बीतने के मकसद से सांसद के जन्मदिन पर सैकड़ो असहाय बच्चों के बीच केक काटा गया और सांसद के लंबी उम्र की सभी ने प्रार्थना किया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि अनाथ आश्रम में वैसे बच्चे हैं। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास,प्रहलाद गुप्ता, पंकज कुमार तंबाकूवाला, अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव,राजेश रंजन मिश्रा,राम प्रसाद सिंह कुशवाहा,राज आनंद सिंह,मोहम्मद इश्तियाक आलम, निरंजन पोद्दार,अखिलेश पोद्दार,रवि यादव,दीपक जायसवाल,सुबोध कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Previous post कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय कमेटी का किया गठन
Next post लायंस क्लब ने चौक चौराहे पर अलाव की शुरू किया व्यवस्था
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial