बारसोई में नए तटबंध निर्माण को लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में लगाया गया एलपीसी शिविर ।
(***मनोरंजन साहा***)
बारसोई प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रस्तावित नए तटबंध निर्माण के महानंदा नदी फैज-2 को लेकर एलपीसी शिविर का आयोजन किया गया ।इस तटबंद निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण को लेकर इस शिविर में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी के सहायक अभियंता दीपक कुमार ,कनीय अभियंता विभाष सिन्हा, कनीय अभियंता राकेश बसाक, एवं तटबंद निर्माण एजेंसी के कर्मियों के द्वारा अधिग्रहित भू- स्वामीओ को भू- स्वामी प्रमाण पत्र वितरण किया जाना था । परंतु खबर लिखे जाने तक एक भी ग्रामीण इस शिविर में उपस्थित नहीं हुए । ज्ञात हो की इस तटबंद निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भय का माहोल बना हुआ है और लोग इसके निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं । जानकारी अनुसार लोगों को भविष्य में इस तटबंद निर्माण से होने वाले फायदे के मुकाबले होने वाले नुकसान का डर सता रहा है जिसको लेकर लोग भयभीत हैं। वहीं इस शिविर के दौरान सिटीजन फाउंडेशन के पुष्कर कुमार, सुमित कुमार, बी०एस०सी०पी०एल एजेंसी के जफर इमाम, मोहम्मद खुर्शीद, मुनाजिर हसन, राजस्व अधिकारी रानू कुमार, राजस्व कर्मी सह सीआई सादिक अहमद सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
