नशामुक्त होगा महात्मा दीन सिंह ग्रामीण स्टेडियम ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत बरसात के सीजन में स्टेडियम में होगा पौधरोपण । राजधानी लखनऊ के सीमावर्ती गांव टिकरी मे स्वर्गीय महात्मा दिन सिंह जी के नाम से एक बहुत ही भव्य ग्रामीण स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा है। नशामुक्त समाज आंदोलन-अभियान कौशल का के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि महात्मा दीन सिंह के भतीजे अरुण सिंह प्रधान “महात्मा दीन सिंह ग्रामीण स्टेडियम, टिकरी” को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस स्टेडियम के बन जाने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बहुत बड़ी सुविधा मिल जाएगी। इस स्टेडियम से ग्रामीण प्रतिभाएं निखरेंगी। नागेन्द्र ने बताया कि अब बरसात के सीजन में महात्मा दीन ग्रामीण स्टेडियम में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल की तरफ से पौधरोपण कराया जाएगा। हम लोग इस स्टेडियम को नशामुक्त स्टेडियम बनाने की सफल कोशिश करेंगे।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
